JCECEB Jharkhand B.Ed Entrance Result 2023: झारखंड बीएड रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा पर्षद (JCECEB) की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट (Jharkhand B.Ed Entrance Exam Result 2023) जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा में भाग लिया है तो आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई लिंक से भी नतीजे देख सकते हैं। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।
Jharkhand B.Ed Result 2023
Jharkhand B.Ed Result 2023: कल से होगी काउंसलिंग
झारखंड बीएड परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल को किया गया था। इसमें 100 अंको के सावल पूछे गए थे। प्रत्येक सही जवाब पर एक अंक दिए गए। वहीं, गलत जवाब पर 0.25 अंको की निगेटिव मार्किंग की गई। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बीएड प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया कल यानी 8 जून से शुरू की जाएगी।
Jharkhand B.Ed Entrance Result 2023: वेबसाइट से ऐसे देखें रिजल्ट
झारखंड बीएड प्रवेस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। इसमें अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और मार्क्स सहित अन्य जरूरी जानकारी दी होगी। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।
How to download Jharkhand B.Ed Entrance Result 2023
- आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- फिर झारखंड बीएड रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Jharkhand B.Ed Entrance Result 2023: फरवरी में जारी हुआ नोटिफिकेशन
झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा के जरिए राज्य के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में बीएड कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए 10 फरवरी से 10 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
