JEECUP Admit Card 2024, UP JEE Polytechnic Admit Card 2024 Date: यूपीजेईई एडमिट कार्ड का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से यूपीजेईई परीक्षा का एडमिट कार्ड (UPJEE Admit Card 2024) किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in से अपना एडमिट कार्ड (JEECUP Hall Ticket 2024) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी यूपीजेईई एडमिट कार्ड 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्द करवा दी जाएगी।
JEECUP Admit Card 2024
UP JEE Admit Card 2024: जून में होगी परीक्षा
ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल ने हाल ही में परीक्षा का शेड्यूल जारी किया है। जिसके अनुसार, यूपीजेईई परीक्षा का आयोजन 13 जून से 20 जून 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में फिजिक्स, केमेस्ट्री और मैथ्स से कुल 120 सावल पूछे जाएंगे, जिसे हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा। प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।
JEECUP Admit Card 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीजेईई एडमिट कार्ड मई के आखिरी या जून के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
How to download UPJEE Admit Card 2024
- सबस पहले आधिकारिक वेबसाइट jeecup.nic.in पर जाएं।
- फिर यूपी जेईई एडमिट कार्ड 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UP JEE Admit Card 2024: राज्य स्तरीय परीक्षा
यूपी जेईई (पॉलिटेक्निक) एक राज्य स्तर की परीक्षा है। इसका आयोजन यूपी के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश के लिए किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
