JEECUP 2026 Pharmacy Counselling Schedule: जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने फार्मेसी एडमिशन के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर (JEECUP Pharmacy Counselling Schedule) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। जो उम्मीदवार परीक्षा पास कर चुके हैं, वे 25 सितंबर, 2026 से शुरू होने वाले राउंड 1 के लिए चॉइस फिलिंग (विकल्प चुनने) के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
JEECUP 2026 Pharmacy Counselling Schedule: जेईईसीयूपी 2026 फार्मेसी का शेड्यूल
JEECUP Pharmacy Counselling Schedule: इस डेट तक करें च्वाइस फिलिंग
बता दें राउंड 1 चॉइस फिलिंग के लिए 25 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। वहीं राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 28 सितंबर 2026 को जारी कर दिया जाएगा। ऑनलाइन फ्रीज/फ्लोट सेलेक्शन और सिक्योरिटी फीस डिपोजिट 29 सितंबर 2026 से 1 अक्टूबर 2026 है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए जेईईसीयूपी 2026 फार्मेसी काउंसलिंग का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
JEECUP 2026 Pharmacy Counselling Schedule: ऐसे देखें जेईईसीयूपी फार्मेसी काउंसलिंग का शेड्यूल
- सबसे पहले jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JEECUP 2026 Pharmacy Counselling Schedule 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: दुनिया के सबसे बड़े देश Russia में कितने टाइम जोन है? प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए है जरूरी
JEECUP Pharmacy Counselling Scheduleऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें
यहां उम्मीदवारों को कोर्स और इंस्टिट्यूट के विकल्प चुनने के लिए JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। सलाह दी जाती है कि अपनी पसंद को लॉक करने से पहले पिछले साल की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक देख लें। वेबसाइट पर पासवर्ड रिकवरी के विकल्प मौजूद हैं, या उम्मीदवार मदद के लिए हेल्पलाइन से संपर्क कर सकते हैं।
