JEE NEET Free Coaching: 11वीं 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! सरकार कराएगी JEE और NEET की फ्री कोचिंग

JEE NEE Free Coaching: जेईई और नीट की तैयारी में लगे छात्रों के लिए अहम सूचना है। ओडिशा सरकार ने राज्य के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के 11वीं 12वीं के छात्रों को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंट टेस्ट व ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है।

JEE NEET Free Coaching: जेईई और नीट की तैयारी में जुटे छात्रों को ओडिशा सरकार ने शानदार तोहफा (JEE NEET Free Coaching) दिया है। ओडिशा सरकार ने राज्य के विभिन्न उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11वीं 12वीं के छात्रों को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) व ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) की तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करने का निर्णय (JEE NEET Free Coaching Classes) लिया है। इस बात की जानकारी बीते दिन बुधवार को उच्चतर माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक रघुराम आर अय्यर ने सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के प्राधानाचार्यों को पत्र लिखकर दिया।

JEE NEET FREE COACHING FOR 11th 12th

JEE NEET Free Coaching: इस राज्य में जेईई और नीट की फ्री कोचिंग

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूल कॉलेजों में छात्रों को राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा व संयुक्त प्रवेश परीक्षा तैयारी के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध करवाई जाएगी। यह ओडिशा के उन उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है जो आर्थिक तंगी के चलते जेईई व नीट की तैयारी के लिए कोचिंग लेने में असमर्थ हैं।

End of Feed