JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026 Out: जारी हुई जेईई मेन सेशन 2 की फाइनल आंसर की, ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026 Out: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन सेशन 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026 Out: जेईई मेन सेशन 2 (JEE Main) की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2026 सत्र 2 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जेईई मेन सत्र 2 (अप्रैल सत्र) की परीक्षा में शामिल हुए छात्र अब आधिकारिक जेईई मेन वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें इस बार फिजिक्स से दो प्रश्न हटा दिए गए हैं।

JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026

JEE Main Session 2 Final Answer Key 2026 : यहां डाउनलोड करें जेईई मेन सेशन 2 की फाइनल आंसर की

बता दें जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षाएं अप्रैल 2026 के पहले हफ्ते में हुई थीं। B.E और B.Tech के लिए पेपर 1 की परीक्षाएं 2, 4, 5, 6 और 8 अप्रैल, 2026 को हुई थीं। पेपर 2A (B.Arch) और पेपर 2B (B.Planning) की परीक्षाएं 7 अप्रैल, 2026 को हुई थीं। पेपर 2 (B.Arch और B.Planning) के लिए 54,953 भारतीय छात्रों और 270 विदेशी छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। पेपर 2 परीक्षा में करीब 73% छात्र उपस्थित थे, जिसमें आधार वेरिफिकेशन 97% से ज्यादा रहा। परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। वहीं अब फाइनल आंसर की जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए डाउलोड कर सकते हैं।

End of Feed