JEE Main Session 2 Exam City Slip 2026: जेईई मेन की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Main Session 2 Exam City Slip 2026) खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी किसी भी वक्त ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर (JEE Main Session 2 Exam City) सकता है। सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होते ही अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। बता दें जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड पर होगी।
JEE Main Session 2 Exam City Slip 2026: यहां डाउनलोड करें जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। साथ ही एनटीए के ट्विटर अकाउंट पर विजिट करते रहें। परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी होते ही उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main Session 2 Exam City Slip 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
- सबसे पहले jEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JEE Main Session 2 Exam City Slip 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- एग्जाम सिटी स्लिप आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
JEE Main Session 2 Admit Card 2026: कब जारी होगा एडमिट कार्ड
बता दें राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी परीक्षा से तीन से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी कर देता है। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि 2 अप्रैल की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 मार्च के बाद किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड पर नीचे दी गई ये जानकारी उपलब्ध होगी।
JEE Main Session 2 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड पर होगी ये जानकारी
अभ्यर्थी का नाम
माता पिता का नाम
रजिस्ट्रेशन नंबर
परीक्षा का नाम
परीक्षा केंद्र का नाम
परीक्षा केंद्र का पता
परीक्षा का समय
पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
हस्ताक्षर
JEE Main Session 2 Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य
ध्यान रहे जेईई मेन की परीक्षा में अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति ले जाना ना भूलें। वहीं यदि आपके प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की कोई श्रुटि पाई जाती हो तो तुरंत एनटीए को सूचित करें।
