JEE Main Session 1 Exam Schedule 2026, JEE Main Session 1 Date 2026: जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JEE Main Session 1 Exam Schedule 2026) खबर है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सत्र 1 का कार्यक्रम संशोधित कर (JEE Main Session 1 Exam Schedule) दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइ jeemain.nta.nic.in पर पर जाकर परीक्षा का संशोधित शेड्यूल चेक कर सकते हैं। यह बदलाव एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने के बाद किया गया है। जानकारी के मुताबिक जेईई मेन 2026 सत्र 1 की परीक्षा अब 21 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 30 जनवरी तक प्रस्तावित थी। संशोधित कार्यक्रम के तहत परीक्षा की अवधि एक दिन कम कर दी गई है।
JEE Main Session 1 Exam Schedule 2026: जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव
JEE Main Session 1 Exam Schedule 2026: कब कौन सी परीक्षा
- पेपर 1 (B.E/Btech) - 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026
- पेपर 2 (B.E/B.tech) - 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026
- पेपर 2 A (B.Arch), पेपर 2 (B.Planning), Paper 2A & 2B (Both) - 29 जनवरी 2026
JEE Main Session 1 Exam 2026: दो पालियों में होगी परीक्षा
ध्यान रहे जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
JEE Main Session 1 Exam City Slip 2026: जेईई मेन सेशन 1 की एग्जाम सिटी स्लिप
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सत्र 1 की परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी है। अभ्यर्थी इसे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा। ध्यान रहे एग्जाम सिटी स्लिप में केवल उम्मीदवारों को परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है।
