JEE Main Day 2 Admit Card: किस समय तक आएगा दूसरे दिन का जेईई मेन प्रवेश पत्र, यहां जानिए

  • Written by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 22, 2023, 03:04 PM IST

JEE Main Day 2 Admit Card: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम यानी जेईई मेन 2023 परीक्षा के लिए पहले दिन का एडमिट कार्ड जारी हो चुका है और दूसरे दिन के लिए इसे आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। एनटीए की जानकारी के अनुसार इसे 22 जनवरी 2023 को जारी किया जाना है।

JEE Main Day 2 Admit Card 2023: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन 2023 के दूसरे दिन, सेशन 1 के एडमिट कार्ड 22 जनवरी को जारी कर दिए गए हैं। पब्लिश होने के बाद उम्मीदवार अब इसे jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस बार एनटीए ने सभी परीक्षा दिनों के लिए एक साथ एडमिट कार्ड जारी नहीं होंगे। पहले दिन के लिए हॉल टिकट 21 जनवरी को जारी हुए थे। एनटीए का कहना है कि दूसरे दिन के एडमिट कार्ड 22 जनवरी को आएंगे और अन्य परीक्षा के दिनों के लिए इसे बाद में जारी किया जाएगा।

JEE Main 2023 Day 2 Admit Card

JEE मेन 2023

How to Download JEE Main Day 2 Admit Card: जेईई मेन दूसरे दिन का एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर कैंडिडेट एक्टिविटी टैब के तहत 25 जनवरी के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड लिंक खोलें।
  • आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड से जुड़ी सबमिट करें और डाउनलोड करें।
जेईई मेन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना होगा। एक बार उपलब्ध हो जाने के बाद दूसरे दिन के प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक यहां पर शेयर किया जाएगा।

End of Feed