JEE Main Answer Key 2025(OUT): जारी हुई जेईई मेन सेशन 1 आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें पीडीएफ

JEE Main Answer Key 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम सेशन 1 की आंसर-की आज यानी 4 फरवरी को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दी है। स्टूडेंट्स यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से जेईई मेन आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Answer Key 2025: जेईई मेन एग्जाम में शामिल स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (JEE) सेशन 1 की आंसर-की आज यानी 4 फरवरी को जारी कर दी है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेईई मेन आंसर-की 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Main Answer Key 2025

JEE Main Answer Key 2025

JEE Main Session 1 Answer Key 2025: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

जेईई मेन्स सेशन 1 परीक्षा 22 जनवरी, 23 जनवरी, 24 जनवरी, 28 जनवरी, 29 जनवरी और 30 जनवरी 2025 को आयोजित की गई। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक हुई। वहीं, आज इस परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। यदि अभ्यर्थियों को किसी भी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 4 फरवरी से 6 फरवरी तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए 200 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

End of Feed