JEE Main Answer Key 2024: जेईई मेन सेशन 2 आंसर-की व रिस्पॉन्स शीट, jeemain.nta.ac.in से ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main Session 2 Answer Key 2024: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 15 अप्रैल तक किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की jeemain.nta.ac.in पर जल्द जारी की जाएगी।

JEE Main Answer Key 2024, JEE Main Session 2 Answer Key: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम में शामिल अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की (JEE Main Session 2 Answer Key 2024) व रिस्पॉन्स शीट जल्द ही जारी की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन सेशन 2 आंसर-की 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Main Answer Key 2024

JEE Main Answer Key 2024

JEE Mains Answer Key 2024 Date: अप्रैल में जारी होगी आंसर-की

जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा 4 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और इसका आयोजन 15 अप्रैल तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेईई मेन आंसर-की अप्रैल के तीसरे या चौथे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

End of Feed