LIVE

कुछ ही देर में जारी होगा जेईई मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड, वेबसाइट पर रखें पैनी नजर

कुछ ही देर में जारी होगा जेईई मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड, वेबसाइट पर रखें पैनी नजर
कुछ ही देर में जारी होगा जेईई मेंस परीक्षा का एडमिट कार्ड, वेबसाइट पर रखें पैनी नजर

संयुक्त प्रवेश परीक्षा, जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड को जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड एक बार जारी होने के बाद आप jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें, आज 17 जनवरी को एडमिट कार्ड जारी होने की संभावना बनी हुई है। परीक्षा शहर की पर्ची और प्रवेश पत्र दोनों आज से कल तक में उपलब्ध कराए जाने की संभावना है।

jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेंस एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

जेईई मेन एडमिट कार्ड से पहले, एनटीए उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर, केंद्र और अन्य विवरणों की जांच करने के लिए परीक्षा शहर की पर्ची जारी करेगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जेईई मेन 2023 दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला सत्र 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को होगा। जेईई (मुख्य) - 2023 सत्र 2 का आयोजन 06, 07, 08, 09, 10, 11 और 12 अप्रेल को किया जाएगा।

Read More - जेईई मेंस 2023 के लिए फ्री मॉक टेस्ट जारी, ऐसे करें चेक

NTA के पिछले रुझानों के आधार पर, परीक्षा से तीन से चार दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाता है। इस समानता के आधार पर, जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड 20 जनवरी, 2023 या 21 जनवरी, 2023 के आसपास भी जारी किया जा सकता है। बहरहाल, लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार JEE (Mains) 2023 Admit Card को ट्रैक किया जा रहा है।

JAN 17, 2023 21:03 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।
JAN 17, 2023 20:34 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - कब जारी होगा एडमिट कार्ड

जेईई मेन जनवरी सेशन की परीक्षा के लिए इंटिमेशन स्लिप जनवरी के दूसरे सप्ताह और एडमिट कार्ड तीसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन अभी तक इस पर कोई अपडेट नहीं आया है।
JAN 17, 2023 20:02 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - नहीं आया आधिकारिक अपडेट

जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किए जाने की पूरी संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, अभी तक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं जारी किया गया है।
JAN 17, 2023 19:37 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - इंजीनियरिंग कॉलेजों में मिलेगा दाखिला

एनटीए द्वारा आयोजित जेईई मेन परीक्षा के माध्यम से देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला दिया जाएगा। एनटीए की ओर से परीक्षा का आयोजन 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 को किया जाएगा।
JAN 17, 2023 19:04 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। जेईई मेन एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
JAN 17, 2023 18:51 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - ऑनलाइन मोड में होगी परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, मराठी, तमिल और तेलुगु समेत 13 भाषाओं में होगी।
JAN 17, 2023 18:20 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - यहां मिलेगा एडमिट कार्ड पर अपडेट

जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए नया अपडेट है। एनटीए की ओर से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
JAN 17, 2023 17:46 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - एडमिट कार्ड का इंतजार

जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक आयोजित की जाएगी। जनवरी सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है, ऐसे में परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी होने की पूरी संभावना है।
JAN 17, 2023 17:02 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

एनटीए की ओर से जेईई मेन 2023 का आयोजन दो सेशन में किया जाएगा। जनवरी सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा।
JAN 17, 2023 16:41 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - ध्यान रखें यह बात

जेईई मेन जनवरी सेशन का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर की आवश्यकता होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि अपना एप्लीकेशन नंबर संभाल कर रखें।
JAN 17, 2023 16:07 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - आज जारी होगा एडमिट कार्ड

जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अभी तक नहीं जारी किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
JAN 17, 2023 15:37 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE -इस बात का रखें ध्यान

जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किसी भी वक्त जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से जुड़े किसी भी अपडेट के लिए केवल एनटीए की वेबसाइट पर ही चेक करें।
JAN 17, 2023 15:03 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - इतने भाषाओं में होगी परीक्षा

जेईई मेन परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, मराठी, तमिल और तेलुगु समेत 13 भाषाओं में होगी। परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से किया जाएगा। वहीं, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जल्द ही जारी किया जाएगा।
JAN 17, 2023 14:34 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - दो सेशन में होगा एग्जाम

जेईई मेन परीक्षा का आयोजन दो सेशन में किया जाएगा। परीक्षा का पहला सेशन जनवरी में होगा। जबकि, जेईई मेन के दूसरे सेशन के लिए 7 फरवरी से रजिस्ट्रशेन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
JAN 17, 2023 13:59 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - वेबसाइट को कर लें नोट

जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्टूडेंट्स को एप्लीकेशन नंबर की आवश्यकता होगी।
JAN 17, 2023 13:41 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - एडमिट कार्ड से पहले यह होगा जारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जेईई मेन एडमिट कार्ड जारी करने से पहले परीक्षा के लिए इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा। परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से किया जाना है।
JAN 17, 2023 12:56 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - कब होगी परीक्षा

जनवरी सेशन के लिए जेईई मेन परीक्षा का आयोजन 24 जनवरी से 31 जनवरी 2023 तक सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किए जाने की पूरी संभावना है।
JAN 17, 2023 12:26 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - कब आएगा एडमिट कार्ड

जेईई मेन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी किए जाने की पूरी संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। एडमिट कार्ड जारी होते ही स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
JAN 17, 2023 11:11 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE - यहां से देखें फ्री मॉक टेस्ट

जेईई मेंस सेशन 1 परीक्षा 24 जनवरी से शुरू हो रही है, इसके बाद लगातार 31 जनवरी तक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, परीक्षा में एक हफ्ते का समय बचा है, ऐसे में आप जमकर तैयारी करें, कल फ्री मॉक टेस्ट भी उपलब्ध करा दिया गया है, जिसे इस लिंक से देखा जा सकता है।
JAN 17, 2023 10:35 IST

JEE Main Admit Card 2023 LIVE Updates - आज जारी हो सकता है जेईई मेंस एडमिट कार्ड

चूंकि यह एक ऐप है, ऐसे में आपको मोबाइल पर इसे डाउनलोड करने की जरूरत होगी, इसके बाद आप प्रैक्टिस कर सकेंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए 24 जनवरी, 2023 से जेईई मेन 2023 सत्र 1 परीक्षा आयोजित करेगी, इसके लिए JEE Mains 2023 Session 1 exam Admit Card आज शाम तक जारी किया जा सकता है।