जेईई मेंस 2027 के फॉर्म कब भरे जाएंगे: JEE Main 2027 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए परीक्षा की तारीखों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, JEE Main 2027 Session 1 की परीक्षा जनवरी में आयोजित कराई जाएगी। यह परीक्षा 22, 23, 24 और 28, 29, 30 जनवरी 2027 को होगी है। इस दौरान बफर डेट भी रखी गई है। अगर आप भी इस परीक्षा के लिए पंजीकरण कराने की सोच रहे हैं, तो यहां पूरी खबर पढ़ें
JEE Main 2027 शेड्यूल के बीच में होगी बफर डेट
बफर डेट क्या है?
परीक्षा शेड्यूल में बफर डेट का मतलब ऐसी अतिरिक्त तारीख से होता है, जिसे किसी खास जरूरत के लिए पहले से रखा जाता है। अगर तय तारीखों पर परीक्षा कराने में किसी वजह से परेशानी आती है, जैसे खराब मौसम, तकनीकी समस्या, प्रशासनिक कारण या किसी अन्य अप्रत्याशित स्थिति, तो इस अतिरिक्त तारीख का इस्तेमाल किया जा सकता है।
हालांकि, बफर डेट का मतलब यह नहीं है कि उस दिन परीक्षा होना तय है। परीक्षा संस्था जरूरत पड़ने पर ही इसका इस्तेमाल करती है। उदाहरण के लिए, अगर 31 जनवरी को बफर डेट रखा गया है, तो जरूरत पड़ने पर उस दिन परीक्षा कराई जा सकती है।
ऐसे कर सकेंगे आवेदन
रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बाद उम्मीदवारों को JEE Main की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां Session 1 के रजिस्ट्रेशन लिंक के जरिए पहले अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर, ईमेल और दूसरी जरूरी जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म पूरा करना होगा।
रजिस्ट्रेशन कब से होंगे शुरू
JEE Main 2027 Session 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर 2026 के आखिरी सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है। NTA की ओर से रजिस्ट्रेशन की सटीक तारीख और आवेदन की आखिरी तारीख डिटेल नोटिफिकेशन में बताई जाएगी।
पिछले कुछ वर्षों में JEE Main Session 1 का रजिस्ट्रेशन अक्टूबर से दिसंबर के बीच शुरू हुआ है। ऐसे में इस बार भी छात्रों को इसी टाइम पीरियड में आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की जरूरत है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: DRDO में अप्रेंटिसशिप का मौका, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया
