JEE Main 2026 Exam Date: जेईई मेन 2026 एग्जाम की तारीखों का हुआ ऐलान, एनटीए ने जारी किया नोटिस

JEE Main 2026: एनटीए ने जेईई मेन 2026 परीक्षा को लेकर नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में परीक्षा की तारीखों से लेकर शेड्यूल और आवेदन से जुड़ी जानकारी शेयर की गई है।

JEE Main 2026 Exam date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन 2026 (JEE Main Exam 2026) को लेकर एक नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए परीक्षा का शेड्यूल और आवेदन से जुड़ी जरूरी जानकारी शेयर की गई है। ये परीक्षाएं दो सेशन में कराई जाएंगी। इस बारे में एनटीए ने नोटिस जारी कर जानकारी भी दी है।

JEE Main Exam 2026

JEE Main Exam 2026 (iStock)

दो सेशन में होंगे एग्जाम

जेईई मेन परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट में दो सेशन में आयोजित कराई जाएगी। पहला सेशन साल 2026 के जनवरी महीने में होगा। जिसके लिए अक्तूबर 2025 से आवेदन शुरू हो जाएंगे। इसके लिए परीक्षा की तारीखें 21 से लेकर 31 जनवरी 2026 के बीच तय की गई हैं। वहीं दूसरा सेशन अप्रैल 2026 में होगा। जिसके लिए साल 2026 जनवरी के अंतिम सप्ताह से आवेदन शुरू हो जाएंगे।

End of Feed