JEE Main 2025 City Slip: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की सिटी स्लिप, jeemain.nta.nic.in से ऐसे करें डाउनलोड

JEE Main 2025 City Slip: जेईई मेन एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसका आ​योजन साल में दो बार किया जाता है। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही जेईई एडवांस्ड में शामिल होने के पात्र माने जाते हैं।

JEE Main 2025 City Slip: जेईई मेन एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की सिटी स्लिप बहुत जल्द जारी कर दी जाएगी। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी जेईई मेन 2025 सिटी स्लिप की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JEE Main 2025 City Slip

JEE Main 2025 City Slip

JEE Main Exam City Slip 2025: मार्च में आएगी सिटी स्लिप

जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 1 अप्रैल से 8 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जेईई मेन सिटी स्लिप मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी कर दी जाएगी। इस सिटी स्लिप में अभ्यर्थी एग्जाम डेट और सेंटर से जुड़ी जानकारी चेक कर सकेंगे। वहीं, जेईई मेन एडमिट कार्ड परीक्षा के तीन दिन पहले अपलोड कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

End of Feed