JEE Main 2024: जारी होने जा रही जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम सिटी स्लिप, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड

JEE Main 2024, JEE Main Session 2 City Slip 2024: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 4 अप्रैल से किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जल्द आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जारी किया जाएगा।

JEE Main 2024, JEE Main Session 2 City Slip 2024: जेईई मेन एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम की सिटी स्लिप (JEE Main Session 2 City Slip 2024) किसी भी वक्त जारी की जा सकती है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।

JEE Main Exam City Slip 2024

JEE Main Exam City Slip 2024

JEE Main Session 2 Exam 2024: अप्रैल में होगी परीक्षा

जेईई मेन्स सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 4 अप्रैल से 15 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। एनटीए द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जेईई मेन एग्जाम की सिटी स्लिप मार्च के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगी। हालांकि, सिटी स्लिप जारी होने की सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया गया है।

End of Feed