JEE Main 2023: सेशन 1 एडमिट कार्ड जल्द jeemain.nta.nic.in पर होंगे जारी, जान लीजिए जरूरी डेट्स

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Jan 15, 2023, 10:49 AM IST

JEE Mains 2023 Admit Card for Session one: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम के पहले या जनवरी वाले सेशन के लिए जेईई मेन 2023 एडमिट कार्ड 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। यहां पर जानिए प्रवेश पत्र कब तक जारी किया जा सकता है और इस एग्जाम से जुड़ी अन्य जरूरी डेट्स।

JEE Main 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई मेन) 2023 सेशन 1 के एडमिट कार्ड को जारी करेगी। जेईई मेन 2023 पीडीएफ के सूचना बुलेटिन के अनुसार, हॉल टिकट जनवरी 2023 के तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने वाले हैं। एक बार रिलीज किए जाने के बाद, जेईई मेन सेशन 1 हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट - jeemain.nta.nic.in की मदद से उपलब्ध होगा। जेईई एडमिट कार्ड तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों के पास एप्लिकेशन आईडी, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन पास में होना चाहिए।

JEE Main 2023 Exam Admit Card

JEE मेन 2023

जेईई मेन 2023 जनवरी सेशन की परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 को आयोजित होने वाली है। इन डेट्स से पहले ही कुछ समय बाद प्रवेश पत्र यानी एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा। यहां पर एग्जाम से जुड़ी कुछ जरूरी डेट्स को चेक कर सकते हैं।

End of Feed