JEE Advanced Topper 2023: ऑल इंडिया थर्ड रैंक पाने वाले ऋषि ने बताया कितने घंटे की थी पढ़ाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 19, 2023, 09:09 AM IST

JEE Advanced Result 2023 Topper List: जेईई एडवांस्ड परीक्षा का रिजल्ट आ चुका है, बता दें, इस परीक्षा में ऑल इंडिया थर्ड रैंक पाने वाले ऋषि ने बताया कि कितने घंटे पढ़ाई करने की जरूरत होती है, बता दें, ऋषि ने जेईई मेंस में 100 परसेंटाइल स्कोर किया था।

JEE Advanced Result 2023 Topper List: ऋषि कालरा ने जेईई एडवांस की परीक्षा में ऑल इंडिया थर्ड (3) रैंक हासिल की है। आईआईटी-रुड़की जोन से जेईई एडवांस की परीक्षा में शामिल हुए ऋषि ने इससे पहले जेईई-मेंस में 100 परसेंटाइल स्कोर किया था। वह दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अपने माता-पिता के साथ रहते हैं। वहीं जेईई एडवांस परीक्षा के एक और टॉपर मलय केडिया भी गाजियाबाद के रहने वाले हैं। जेईई एडवांस में आठवां स्थान हासिल करने वाले मलय जेईई मेंस के टॉप 4 में शामिल थे। इस परीक्षा के लिए ऋषि ने प्रतिदिन 10 से 12 घंटे मन लगाकर पढ़ाई की। हालांकि ऋषि को पढ़ाई के अलावा खेलों में भी दिलचस्पी है। शतरंज और बैडमिंटन ऋषि के पसंदीदा खेल हैं। ऋषि चाहते हैं कि पढ़ाई पूरी करने के बाद साइबर सिक्योरिटी पर वह अपना खुद का व्यवसाय शुरू करें।

jee advanced topper list with marks success story of rishi

JEE Advanced Topper 2023 list with marks

Jee Advanced Topper: ऋषि को मिली ऑल इंडिया थर्ड (3) रैंक

End of Feed