JEE Advanced Topper 2026: 15 घंटे की पढ़ाई नहीं, कूल माइंडसेट से कबीर छिल्लर ने गाड़े सफलता के झंडे

JEE Advanced Topper 2026 Kabir Chhillar: जेईई मेन में रैंक 1 हासिल करने के बाद 360 में से 329 अंक प्राप्त कर गुरुग्राम के कबीर चिल्लर ने ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर इतिहास रच दिया है।

JEE Advanced Topper 2026 Kabir Chhillar: इजीनियरिंग की दुनिया में सबसे कठिन मानी जाने वाली परीक्षा JEE Main और JEE Advanced 2026 में देश के लाखों छात्रों ने अपना भाग्य आजमाया। लेकिन इस साल गुरुग्राम के रहने वाले 18 वर्षीय कबीर छिल्लर (Kabir Chhillar) ने जो इतिहास रचा है, उसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। कबीर ने पहले JEE Main 2026 में 300 में से पूरे 300 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 (AIR 1) हासिल की और उसके बाद JEE Advanced 2026 में 360 में से 329 अंक लाकर ऑल इंडिया रैंक-2 (AIR 2) अपने नाम कर इतिहास रच दिया है। यह कहानी केवल अंकों की नहीं, बल्कि कबीर के उस अनोखे नजरिए की है जिसने कोचिंग संस्कृति के पुराने ढर्रे से अलग एक नया 'टॉपर फॉर्मूला' दिया। आइए जानते हैं कि उनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में।

JEE Advanced Topper 2026

JEE Advanced Topper 2026 (Photo - AI)

"पेपर से पहले भी शांत था और बाद में भी"

अक्सर देखा जाता है कि परीक्षा के नाम से ही छात्र भारी मानसिक तनाव में चले जाते हैं। लेकिन कबीर के मामले में ऐसा नहीं था। उनकी सबसे बड़ी ताकत उनका शांत दिमाग रहा। अपनी सफलता पर बात करते हुए कबीर ने कहा कि "मैं पेपर से पहले भी रिलैक्स था, पेपर के दौरान भी शांत था और पेपर देने के बाद भी रिलैक्स था।" उन्होंने कभी भी अंकों या रैंक के दबाव को खुद पर हावी नहीं होने दिया, बल्कि उनका पूरा ध्यान विषयों को सही ढंग से सीखने और समझने पर था।

End of Feed