एजुकेशन

बिहार के शुभम कुमार ने JEE Advanced में किया टॉप, 360 में से 330 नंबर लाकर रच दिया इतिहास

JEE Advanced Topper 2026 Shubham Kumar: इंडियन इंस्टीट्टयूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Roorkee) ने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक सकते हैं। यहां बिहार के शुभम कुमार ने 360 में से 330 अंक प्राप्त कर टॉप किया है।

Image

JEE Advanced Topper 2026: जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा में बिहार के शुभम कुमार ने किया टॉप

JEE Advanced Topper 2026 Shubham Kumar: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने जेईई (एडवांस्ड) 2026 के परिणाम घोषित कर (JEE Advanced Topper 2026) दिए हैं। अभ्यर्थी आज यानी 1 जून को सुबह 10 बजे से आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर अपना स्कोर देख (JEE Advanced Topper) सकते हैं। इस वर्ष बिहार के लाल शुभम कुमार ने जेईई मेन के बाद जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में भी इतिहास रच दिया है। उन्होंने जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में 360 में से 330 अंक प्राप्त कर कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

JEE Advanced Topper 2026 Shubham Kumar: बिहार के इस जिले से रखते हैं ताल्लुक

बता दें शुभम बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। शुभम की इस सफलता के बाद गया शहर के वार्ड संख्या 38 स्थित नादरागंज ब्राह्मणी घाट में बेहद खुशी की माहौल है। शुभम के पिता शिव कुमार, जो पेशे से एक व्यवसायी हैं और माता कंचन देवी हाउस वाइफ हैं। खास बात यह है कि जेईई मेन 2026 के दोनों सत्रों में भी शुभम टॉपर्स की लिस्ट में शामिल थे। यहां जनवरी और अप्रैल दोनों सत्र में उनके पूरे 100 पर्सेंटाइल मार्क्स हैं।

JEE Advanced Topper 2026 Rank 1: जेईई एडवांस्ड परीक्षा में इतने उम्मीदवार सफल

जेईई एडवांस्ड परीक्षा 17 मई को आयोजित की गई थी। एग्जाम दो पालियों में निर्धारित था। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,79,694 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए थे। इसमें 56,880 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। यहां महिला उम्मीदवारों की कुल संख्या 10,107 है।

JEE Advanced Toppers: जेईई की परीक्षा में आईआईटी दिल्ली का दबदबा

इस वर्ष जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में आईआईटी दिल्ली का दबदबा देखने को मिला है। यहां रैंक तीन में तीनों उम्मीदवार आईआईटी दिल्ली से हैं। यहां शुभम कुमार ने 330 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कबीर छिल्लर ने 329 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया और सिर्फ एक अंक से शीर्ष रैंक से चूक गए। जतिन चाहर ने 319 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला उम्मीदवारों में आईआईटी दिल्ली जोन की आरोही देशपांडे परीक्षा में सर्वोच्च रैंक प्राप्त किया है। उन्होंने 360 में से 280 अंक प्राप्त कर सीआरएल 77 हासिल किया।

Aditya Singh
आदित्य सिंह author

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्र... और देखें

End of Article