JEE Advanced 2026 क्वालीफाई, लेकिन 12वीं में नहीं आए 75% मार्क्स? जानें कैसे आसान होगी IIT की राह

JEE Advanced 2026 पास करने के बाद भी अगर 12वीं में 75% मार्क्स नहीं आए हैं, तो निराश न हो। क्योंकि छात्रों के पास कई विकल्प है, जिसके आधार पर वह आईआईटी में प्रवेश ले सकते हैं। आइए जानते हैं-

JEE Advanced 2026: देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक 'जेईई एडवांस्ड 2026' को पास करना हर उस छात्र का सपना है जो आईआईटी से इंजीनियरिंग कर इस क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। लेकिन कई बार कड़ी मेहनत के बाद जेईई तो क्वालीफाई हो जाता है, पर सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75% अंकों का आंकड़ा पीछे छूट जाता है। ऐसे में छात्र और अभिभावक गहरे तनाव में आ जाते हैं कि क्या अब आईआईटी (IIT) में एडमिशन नहीं मिलेगा? अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो बिल्कुल निराश न हों। आईआईटी में दाखिले के दरवाजे आपके लिए अभी भी पूरी तरह बंद नहीं हुए हैं। जोसा (JoSAA) के नियमों और बोर्ड के पास कुछ ऐसे ऑप्शन मौजूद हैं, जो आपकी राह आसान बना सकते हैं। आइए इन्हें सरल भाषा में विस्तार से समझते हैं-

JEE Advanced 2026

JEE Advanced 2026

75% अंकों की अनिवार्यता का पूरा गणित क्या है?

IIT, NIT और IIIT जैसे शीर्ष संस्थानों में प्रवेश के लिए केवल जेईई एडवांस्ड या मेन की रैंक काफी नहीं होती। इसमें जोसा (JoSAA) के नियमों के का बड़ा महत्व है, जिसमें 12वीं के अंको को भी शामिल किया गया है।

End of Feed