JEE Advanced 2023 Mock Test Paper Released at jeeadv.ac.in: जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए पात्र अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इंडियन इंस्टीट्ययूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहटी ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced) 2023 के पेपर-1 और पेपर-2 के लिए मॉक टेस्ट यानी प्रैक्टिस टेस्ट पेपर जारी कर दिया है। परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर प्रैक्टिस पेपर डाउनलोड कर सकते हैं व अपनी प्रैक्टिस शुरू कर सकते हैं।
JEE Advanced 2023: जेईई एडवांस्ड मॉक टेस्ट पेपर यहां करें डाउनलोड
मॉक टेस्ट पेपर को ठीक परीक्षा के पैटर्न की तरह तैयार किया गया है। ताकि छात्र अनुमान लगा सकें कि पेपर कैसे आने वाला है। बता दें जेईई एडवांस्ड का एडमिट कार्ड जल्द ही छात्रों को उपलब्ध करवा दिया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रवेश पत्र 29 मई 2023 तक जारी कर दिए जाएंगे। यहां आवेदन करने वाले छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
JEE Advanced Admit Card 2023: यहां डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले jeeadv.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JEE Advanced Admit card 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- प्रवेश पत्र आपके स्करीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
