JEE Advanced 2023 : कॉपियों की जांच का काम शुरू, जानें कैसे मिलते हैं जेईई एडवांस में नंबर

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jun 9, 2023, 09:01 AM IST

JEE Advanced 2023 Marking Scheme: जेईई एडवांस की परीक्षा हाल ही में यानी 4 जून, 2023 को आयोजित की गई थी। इस साल परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी ने किया है। परीक्षा दो चरणों में सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक हुई। कॉपियों की जांच का काम शुरू हो चुका है, जानें कैसे मिलेंगे जेईई एडवांस में नंबर।

क्या आपने भी इस साल 4 जून को जेईई एडवांस परीक्षा में हिस्सा लिया था, यदि हां तो आप भी यह जानना चाहेंगे कि जेईई एडवांस में नंबर मिलने का तरीका क्या होता है। इस साल परीक्षा का आयोजन आईआईटी गुवाहाटी ने किया है। परीक्षा दो चरणों में सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक हुई। कॉपियों की जांच का काम शुरू हो चुका है, जानें कैसे मिलेंगे जेईई एडवांस में नंबर।

jee advance 2023 marking scheme

जेईई एडवांस 2023 मार्किंग स्कीम (pixabay)

पेपर दो चरण में हुआ था, पहले बात करते हैं पेपर 1 की

  • कुल पेपर 180 अंकों का था, इस दौरान कुल प्रश्नों की संख्या 51 थी।
  • परीक्षा मे पूछे गए तीन विषय यानी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स
  • चूंकि प्रश्नों की संख्या 51 थी, ऐसे में एक विषय 17-17 प्रश्नों में बंटा था।
  • पेपर 1 में चार सिंगल करेक्ट क्वेश्यन (single correct questions) थे, जिसमें सही उत्तर के लिए तीन अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
  • तीन मल्टीपल करेक्ट क्वेश्यन (multiple correct questions) थे, जिसमें सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए दो अंक काटा जाएगा।
  • संख्यात्मक और पूर्णांक प्रकार (numerical and integer type) के कुल छह प्रश्न पूछे गए थे। सही उत्तर के लिए चार अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन (No Negative Marking) नहीं होगा।
  • मैच कॉलम से चार प्रश्न आए थे, जो एक तरह से सिंगल करेक्ट क्वेश्चन की तरह है। इसमें छात्र को सही उत्तर के लिए तीन अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए माइनस एक अंक का प्रावधान है।

End of Feed