JEE Advanced 2023 Exam Date: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी ने जेईई एडवांस 2023 के लिए परीक्षा तिथियां यानी डेट (JEE Advance Exam Date 2023) आज 22 दिसंबर, 2022 को जारी कर दी हैं। अपडेट डेट्स के साथ अब संयुक्त प्रवेश परीक्षा से जुड़ा शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है और इसे यहां देखा जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल से शुरू होगा, संबंधित उम्मीदवारों को 4 मई 2023 तक खुद को रजिस्टर कराना होगा। रजिस्टर करने वाले उम्मीदवारों के लिए फीस भुगतान की अंतिम तिथि यानी लास्ट डेट 5 मई, 2023 है।
जेईई एडवांस डेट (JEE Advanced Date 2023) को लेकर अधिसूचना में उल्लेख किया गया है कि जेईई एडवांस परीक्षा 4 जून 2023 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार कुल दो पेपरों के लिए इन परीक्षा में उपस्थित होंगे।
JEE Advanced Dates 2023: आधिकारिक वेबसाइट से कैसे करें चेक
- जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर लेटेस्ट एनाउंसमेंट / latest announcement सेक्शन में जाना होगा।
- इसके बाद 'The JEE (Advanced) 2023 Information Brochure, information for foreign national candidates, and registration fees are now available on the website' वाले लिंक को क्लिक करें।
- इसके बाद एग्जाम डेट्स आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेंगी, जिन्हें उम्मीदवार ध्यान से चेक कर लें।
