Japan Tsunami: कब, क्यों और कैसे आती है सुनामी, कितनी होती है लहरों की स्पीड और हाइट?

Japan Tsunami: When, why and how does a tsunami occur: रूस के कमचटका प्रायद्वीप में बुधवार को एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 8.8 मापी गई। इस विनाशकारी झटके के बाद रूस, जापान और प्रशांत महासागर के द्वीपों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। इस विनाशकारी झटके के बाद रूस, जापान और प्रशांत महासागर के द्वीपों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

Japan Tsunami: When, why and how does a tsunami occur: रूस के कमचटका प्रायद्वीप में बुधवार को एक शक्तिशाली भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 8.8 मापी गई। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र समुद्र के नीचे था, जिससे कुरिल द्वीप पर लगभग 4 मीटर (करीब 13 फीट) ऊंची सुनामी लहरें उठीं। इससे तटीय क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। कई इमारतों को नुकसान पहुंचा और लोगों को तेजी से सुरक्षित इलाकों में पहुंचाया गया। इसे स्थानीय प्रशासन ने दशकों का सबसे भयानक भूकंप बताया है। वहीं, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक यह अब तक के दर्ज छह सबसे शक्तिशाली भूकंपों में गिना जाएगा। यह भारतीय समयानुसार बुधवार सुबह 4:54 बजे आया। रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4 मीटर तक ऊंची सुनामी आई है। इस विनाशकारी भूकंप के बाद रूस, जापान और प्रशांत महासागर के द्वीपों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण एजेंसी (USGS) ने भी भूकंप की पुष्टि की है और बताया कि इसके बाद समुद्र में उभरी विशाल लहरों ने खतरा पैदा कर दिया है। अलास्का के कुछ हिस्सों में भी सुनामी को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। आइये जानते हैं कि सुनामी क्या होती है, यह क्यों आती है और इसके क्या कारण हैं।

What is Tsunami, Why Tsunami Occcur, Tsunami Reason

क्यों, कब और कैसे आती है सुनामी (Photo: istock)

What is Tsunami: सुनामी क्या होती है

सुनामी एक विशाल समुद्री लहर होती है जो सामान्य समुद्री लहरों से बहुत अलग होती है। यह समुद्र के अंदर होने वाली किसी बड़ी उथल-पुथल के कारण उत्पन्न होती है। "सुनामी" शब्द जापानी भाषा से लिया गया है, जो दो शब्दों से मिलकर बना है—"सू" यानी समुद्र तट और "नामी" यानी लहरें। जब समुद्र के भीतर अचानक तेज और बड़ी हलचल होती है, जैसे कि भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट या भूस्खलन, तो समुद्र की सतह पर विशाल ऊर्जा फैलती है। इससे समुद्र में एक बहुत बड़ा तूफान पैदा होता है, जो लंबी और बेहद ऊंची लहरों के रूप में सामने आता है। ये लहरें बहुत अधिक वेग से किनारों की ओर बढ़ती हैं और जमीन से टकराकर तबाही मचाती हैं। इन भीषण लहरों को ही 'सुनामी' कहा जाता है।

End of Feed