जम्मू-कश्मीर की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में स्थानीय युवाओं को मिलेगा 25% आरक्षण, एडमिशन से नौकरी तक फायदा

जम्मू-कश्मीर में रहने वाले युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और रोजगार के लिहाज से एक अहम फैसला लिया गया है। केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्राइवेट यूनिवर्सिटी रूल्स 2026 को अधिसूचित कर दिया है।

जम्मू-कश्मीर में रहने वाले युवाओं के लिए उच्च शिक्षा और रोजगार के लिहाज से एक अहम फैसला लिया गया है। केंद्र शासित प्रदेश की सरकार ने जम्मू-कश्मीर प्राइवेट यूनिवर्सिटी रूल्स 2026 को अधिसूचित कर दिया है। नए नियमों के तहत यहां की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में स्थानीय डोमिसाइल उम्मीदवारों को एडमिशन और नौकरी, दोनों में कम से कम 25 फीसदी आरक्षण मिलेगा। इस फैसले का सीधा फायदा उन छात्रों और युवाओं को मिल सकता है, जो जम्मू-कश्मीर में ही पढ़ाई करना चाहते हैं या निजी विश्वविद्यालयों में नौकरी की तलाश कर रहे हैं।

Jammu Kashmir Private University Rules 2026

जम्मू-कश्मीर की प्राइवेट यूनिवर्सिटी में स्थानीय युवाओं को मिलेगा 25% आरक्षण

नए नियमों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में स्थापित होने वाली प्राइवेट यूनिवर्सिटी को अपनी कुल सीटों में कम से कम 25 फीसदी सीटें स्थानीय डोमिसाइल उम्मीदवारों के लिए रखनी होंगी। यह व्यवस्था केवल एडमिशन तक सीमित नहीं रहेगी। विश्वविद्यालयों में शिक्षकों और दूसरे गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती में भी कम से कम 25 फीसदी आरक्षण देना होगा।

End of Feed