Jamia Online Course Admission 2024: घर बैठे टॉप यूनिवर्सिटी से करें BBA, BCom जैसे कोर्स, आवेदन शुरू

Jamia Distance Course Application 2024: दिल्ली में स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई है। ऐसे में जो छात्र डिस्टेंस लर्निंग से पढ़ाई करना चाहते हैं वो अप्लाई कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए वेबसाइट jmicoe.in पर जाना होगा।

Jamia Online Course Application 2024: अगर आप घर बैठे देश की बेस्ट यूनिवर्सिटी से कोर्स करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। दिल्ली में स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन कोर्स को यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (JMI CDOE Program) के तहत चलाया जा रहा है। ऐसे में जो छात्र डिस्टेंस लर्निंग से पढ़ाई करना चाहते हैं वो अप्लाई कर सकते हैं।

Jamia Online Course

जामिया में ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन शुरू

जामिया यूनिवर्सिटी की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, ऑनलाइन कोर्स में आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट jmicoe.in पर जाना होगा। आवेदन करने का आसान तरीका नीचे बताया गया है।

End of Feed