JAC Supplementary Result 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC), रांची द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं यानी मैट्रिक और कक्षा 12वीं यानी इंटरमीडिएट की पूरक या कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। झारखंड बोर्ड द्वारा पूरक परीक्षा का परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर घोषित किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। मुख्य परीक्षा में जो छात्र पास नहीं हो पाए थे और अपने अंकों को सुधारने के लिए साथ ही साल भर की मेहनत को बचाने के लिए भाग लिया था, वह छात्र नतीजे घोषित होने के बाद अपने रोल नंबर के माध्यम से नीचे दिए गए आसान स्पेट फॉलो कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर पाएंगे।
JAC Supplementary Result 2026 (Photo - AI)
कब हुई थी सप्लीमेंट्री परीक्षा
झारखंड कक्षा 10वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा 7 अगस्त से 12 अगस्त 2026 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन 7 अगस्त से 14 अगस्त 2026 के बीच किया गया था। इस परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - करोड़ों का पैकेज, B.Com के लिए छात्रों की पहली पसंद है DU का यह कॉलेज, PM मोदी भी कर चुके हैं तारीफ
JAC Supplementary Result 2026 ऐसे करें डाउनलोड
एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र अपना रिजल्ट नीचे दिए गए आसान स्टेप फॉलो कर डाउनलोड कर पाएंगे।
स्टेप 1 - छात्र सबसे पहले झारखंड एकेडमिक काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर "JAC Class 10th / 12th Compartmental Examination Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब आपके सामने एक नया लॉगिन पेज खुलेगा।
स्टेप 4 - इसमें छात्र को अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
स्टेप 5 - सबमिट करने के बाद आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
स्टेप 6 - अब छात्र अपने रिजल्ट को चेक करें और इसका प्रिंट आउट लें।
मार्कशीट में मिलेगी यह जानकारी
- छात्र का नाम
- स्कूल का नाम
- रोल नंबर
- रोल कोड
- जन्मतिथि
- स्कूल का कोड
- माता-पिता का नाम
- कुल अंक
- प्राप्त अंक
- पास/फेल स्टेट्स
- ग्रेड
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - Rajasthan PTET 2026: 2 साल के बीएड कोर्स में रिक्त सीटों के लिए चौथे राउंड का काउंसलिंग शेड्यूल जारी, यहां देखें महत्वपूर्ण डेट
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद ध्यान रखने योग्य बातें
उम्मीदवारों को बता दें कि ऑनलाइन डाउनलोड किया गया रिजल्ट प्रोविजनल है। छात्रों को उनकी ओरिजनल मार्कशीट उन्हें उनके संबंधित स्कूल से प्राप्त करनी होगी। जो कि रिजल्ट जारी होने के एक सप्ताह से 10 दिन के भीतर मिलेगी। इसकी जानकारी स्कूल प्रशासन द्वारा दी जाएगी। छात्र अफनी ओरिजनल मार्कशीट के साथ पासिंग सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
