JAC Jharkhand Board 10th 12th Compartment 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 10वीं 12वीं के कंपार्टमेंट परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 1 जुलाई 2023 से शुरू कर दिया है। जिन छात्रों के किसी एक या दो विषय में न्यूनतम मार्क्स से कम अंक आए हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यहां रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को 05 जुलाई तक का समय दिया गया है।
JAC Jharkhand Board 10th 12th Compartment Exam 2023: झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए यहां करें रजिस्ट्रेशन
बोर्ड के करीबी सूत्रों की मानें तो कंपार्टमेंट परीक्षा 15 जुलाई से आयोजित होने की संभावना है। इसके लिए प्रवेश पत्र 10 जुलाई तक जारी किया जा सकता है। हालांकि इससे संबंधित बोर्ड द्वारा कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं।
JAC Jharkhand Board 10th 12th Compartment 2023: कैसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JAC Jharkhand Board 10th 12th Compartment 2023 Registration लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना पंजीकरण करें।
- रेल नंबर दर्ज करते ही डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी।
- फी का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
