JAC 12th Result 2024: जारी होने जा रहा झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट, SMS पर ऐसे चेक करें मार्क्स

Jharkhand Board JAC 12th Result 2024 (झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब कैसे देखें): झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जल्द ही जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर दर्ज करके झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक कर सकेंगे। इसके अलावा जेएसी 12वीं रिजल्ट 2024 jacresults.com, jac.nic.in और results.shikshaindiaresults.com पर चेक किया जा सकता है।

Jharkhand Board JAC 12th Result 2024 (झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट कब कैसे देखें): झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म होने जा रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट (JAC Class 12th Result 2024) किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट एसएमएस और डिजीलॉकर पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको JAC12 (स्पेस) Roll Code (स्पेस) Roll No. टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

JAC 12th Result 2024

JAC 12th Result 2024

झारखंड बोर्ड 12th पासिंग मार्क्स

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 6 फरवरी से 26 फरवरी तक किया गया था। यह परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:20 बजे तक हुई थी, जिसमें लगभग 3.4 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स बेसब्री से 12वीं रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, एक या दो विषय में इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका मिलेगा।

End of Feed