JAC 8th 9th Date Sheet 2025: बदल गई झारखंड बोर्ड 8वीं व 9वीं परीक्षा की तारीख, अब इस डेट को होगा एग्जाम

JAC 8th 9th Exam 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं और 9वीं परीक्षा की नई तारीख घोषित की है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।

JAC Jharkhand Board 8th 9th Exam 2025: बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 8वीं और 9वीं परीक्षा की नई तारीख (JAC 8th 9th Exam 2025) घोषित की है। ऐसे में अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर डेट शीट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं।

JAC 8th 9th Date Sheet 2025

JAC 8th 9th Date Sheet 2025

JAC 8th 9th Exam 2025: इस तारीख को होगी परीक्षा

झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 10 मार्च 2025 को होगी। वहीं, कक्षा 9वीं परीक्षा का आयोजन 11 मार्च और 12 मार्च को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 9:45 बजे से 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। कक्षा 9वीं का एडमिट कार्ड 5 मार्च को जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जेएसी 9वीं एडमिट कार्ड बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में डाउनलोड किया जा सकेगा।

End of Feed