JAC 12th Result 2023 Date and Time: झारखंड बोर्ड के 12वीं की रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने जारी हो सकता है परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 18, 2023, 11:13 AM IST

JAC 12th Result 2023 Date and Time: पिछले साल 12वीं साइंस का रिजल्ट अलग तारीख पर घोषित किया गया था जबकि आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया गया था। उम्मीद है कि इस साल भी यही पैटर्न फॉलो किया जा सकता है।

JAC 12th Result 2023 Date and Time: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की और से मई या जून महीने में कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए झारखंड कक्षा 12वीं के परिणाम (JAC 12th Result 2023 Date) घोषित करने की उम्मीद है। तारीख और समय के जारी होने के संबंध में आधिकारिक पुष्टि अभी भी इंतजार है। छात्र अपना जेएसी 12वीं का रिजल्ट jac.jharkhand.gov.in पर चेक कर सकते हैं। कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए जेएसी 12वीं परिणाम 2023 (JAC 12th Result 2023) डाउनलोड करने के लिए छात्रों को लॉगिन विंडो में अपने रोल कोड और रोल नंबर का उपयोग करना होगा।

JAC 12th Result, Board Result, Jharkhand Board

JAC 12th Result 2023 Date and Time: इस महीने जारी हो सकता है रिजल्ट।

पिछले साल 12वीं साइंस का रिजल्ट अलग तारीख पर घोषित किया गया था जबकि आर्ट्स और कॉमर्स का रिजल्ट एक ही दिन जारी किया गया था। उम्मीद है कि इस साल भी यही पैटर्न फॉलो किया जा सकता है। उम्मीद है कि लगभग 4 लाख छात्र जेएसी 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ऑनलाइन या एसएमएस के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

End of Feed