JAC 10th 12th Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट, jacresults.com पर ऐसे करें चेक

JAC 10th 12th Result 2025 Jharkhand Board Kab Aayega Date: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट का रिजल्ट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किया जाएगा। स्टूडेंट्स रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

JAC 10th 12th Result 2025 Jharkhand Board Kab Aayega Date: झारखंड बोर्ड परीक्षा में शामिल लाखों स्टूडेंट्स के मन में बस एक ही सवाल है कि आखिर 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट कब जारी होगा। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने अभी तक इंटर और मैट्रिक रिजल्ट की डेट नहीं घोषित की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेएसी 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 मई के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

JAC 10th 12th Result 2025

JAC 10th 12th Result 2025

Jharkhand Board 10th 12th Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके साथ ही 10वीं व 12वीं साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के टॉपर्स और पास प्रतिशत की जानकारी भी साझा की जाएगी। बता दें कि जेएसी रिजल्ट एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको RESULT (स्पेस) JAC10/12 (स्पेस) रोल कोड (स्पेस) रोल नंबर टाइप करके 56263 पर भेजना होगा। कुछ ही मिनटों में रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।

End of Feed