Live - JAC 10th Result 2024 Date Today: आज 11:30 AM झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित होगा , छात्र jacresults.com पर देख सकेंगे परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 19, 2024, 10:25 AM IST

jac 10th बोर्ड Result 2024: झारखंड बोर्ड (जेएसी),रांची द्वारा झारखण्ड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 आज, 19 अप्रैल को दोपहर 11:30 बजे घोषित किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपना JAC 10th रिजल्ट 2024 चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।

jac 10th बोर्ड Result 2024:

झारखंड बोर्ड (जेएसी),रांची द्वारा झारखण्ड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 कल, 19 अप्रैल को दोपहर 11:30 बजे घोषित किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपने रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके अपना JAC 10th रिजल्ट 2024 चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। JAC Board Class 10th Result 2024 डाउनलोड करने का तरीका और डायरेक्ट लॉगिन पोर्टल यहां देख सकते हैं। JAC हाई स्कूल के रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। बोर्ड की तरफ से नतीजों को जारी किए जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट http://www.jacresults.com पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। झारखंड बोर्ड की तरफ से आयोजित इन परीक्षाओं में इस वर्ष 4.2 लाख छात्रों ने उपस्थिति दर्ज कराई है।

JAC 10th Result, JAC 12th Result, JAC Result

JAC 10th, 12th Result 2023 Date: छात्र jacresults.com पर देख सकेंगे परिणाम।

झारखंड एकेडमिक काउंसिल की तरफ से इन परीक्षाओं का आयोजन पेन-पेपर मोड में किया गया था। 10वीं की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू होकर 26 फरवरी 2024 तक आयोजित की गई थीं। इन परीक्षाओं को सिर्फ एक शिफ्ट सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक राज्य के 1,238 केंद्रों पर आयोजित किया गया था। झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2024 का इंतजार कर रहे छात्र यहां जान लीजिए जेएसी रिजल्ट से जुड़ी हर नई खबर की LIVE UPDATE

जेएसी 10वीं रिजल्ट 2024 ऐसे करें चेक:-

  • आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जेएसी 10वीं परिणाम 2024 के लिए सीधे लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें।
  • सबमिट विकल्प पर करें क्लिक।
  • जेएसी 10वीं परिणाम 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट को ध्यान से देखें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें।

छात्र आधिकारिक वेबसाइट- jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in से अपना जेएसी स्कोर देख सकते हैं। हालांकि झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2023 के जारी होने की तारीख और समय के बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। जेएसी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अपने जेएसी 10वीं के परिणाम और जेएसी 12वीं के परिणाम 2023 चेक करने के लिए वैकल्पिक विकल्पों से भी पता लगा सकते हैं। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र एसएमएस या डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

End of Feed