ITI Delhi Admission 2026 Registration: दिल्ली के सरकारी आईटीआई संस्थानों में एडमिशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (ITI Delhi Admission 2026 Registration) खबर है। प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग, दिल्ली कल यानी 8 जून 2026 से आईटीआई संस्थानों में एडमिशन के लिए लिंक एक्टिव करने जा (ITI Delhi Admission Registration) रहा है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट itidelhi.admissions.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
ITI Delhi Admission 2026 Registration: आईआईटी दिल्ली में एडमिशन के लिए कल से करें आवेदन
अभ्यर्थी आईटीआई दिल्ली के संस्थानों में ब्यूटी एंड बेलनेस, ऑटोमेटिव, कैपिटल गुड्स एन्ड मैनुफक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन, फूड इंडस्ट्री टूरिज्म एन्ड हॉस्पिटैलिटी, इलेक्ट्रॉनिक्स एन्ड हार्डवेयर, हेल्थ केयर, IT & ITES, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन एन्ड फैसिलिटी मैनेजमेंट, प्लंबिंग और पावर ट्रेड्स में एडमिशन ले सकेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: जारी हुई नीट यूजी री एग्जाम की सिटी स्लिप, यहां देखें कौन से शहर में आपकी परीक्षा
ITI Delhi Admission 2026 Registration Apply Online: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले itidelhi.admissions.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर ITI Delhi Admission 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
- यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
- नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: CBSE OSM विवाद: सार्थक सिद्धांत की पड़ताल से हिला शिक्षा तंत्र, राहुल गांधी बोले यही है भारत की असली युवा शक्ति
ITI Delhi Admission 2026 Registration: सीट आवंटन पत्र की फोटोकॉपी
- प्रोविजनल एडमिशन स्लिप
- सभी मूल शैक्षणिक और सहायक प्रमाण पत्र
- सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी का एक सेट
- मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
- जरूरी अंडरटेकिंग फॉर्म
- सेल्फ अटेस्टेड कैरेक्टर सर्टिफिकेट
- उम्मीदवार का आधार कार्ड
- तीन हालिया पासपोर्ट आकार के फोटो
- उम्मीदवार की आधार से जुड़ी बैंक पासबुक की फोटोकॉपी या खाता विवरण स्पष्ट रूप से दर्शाने वाला रद्द किया गया चेक
आईटीआई दिल्ली में एडमिशन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
