ISRO Yuvika 2026 Young Scientist Program: स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों से जब भी पूछा जाता है कि वह क्या बनना चाहते हैं, तो अधिकांश छात्रों का जवाब साइंटिस्ट और डॉक्टर होता है। बीते सालों से इसरो और उसकी अचिवमेंट सुनने के बाद छात्रों के जवाब में ज्यादा अंतर तो नहीं आया लेकिन अब वह साइंटिस्ट के साथ इसरो में नौकरी करने का सपना भी देख रहे हैं। अगर आप भी उन छात्रों में से एक है, जो स्पेस रिसर्च के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो यह खबर खास तौर पर आपके लिए है। ISRO ने स्कूली छात्रों के लिए एक प्रेरणादायक प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका नाम है 'युविका 2026 (Yuvika 2026)'। इस प्रोग्राम में हिस्सा लेकर छात्र स्पेस रिसर्च के बारे में और ISRO के बारे में विस्तार से बेहतर तरीके से जान पाएंगे, जो उन्हें आने वाले समय में फायदा देगा। आइए आपको ISRO Yuvika 2026 के बारे में बताएं।
9वीं के छात्रों के लिए इसरो का 'युवा वैज्ञानिक' प्रोग्राम
क्या है ISRO Yuvika 2026?
ISRO ने युवा वैज्ञानिकों प्रोग्राम (Young Scientist Program) Yuvika 2026 की शुरुआत की है। इस प्रोग्राम का उद्देश्य स्कूली छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान (Space Science) के प्रति रुचि पैदा करना है। इस प्रोग्राम में छात्र इसरो के वैज्ञानिकों से बात यानी संवाद कर सकते हैं और रॉकेट लॉन्चिंग, सैटेलाइट व स्पेस मिशन समेत स्पेस साइंस से जुड़ी विभिन्न जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Yuvika 2026 किस क्लास के छात्रों के लिए है?
ISRO द्वारा शुरू किया गया Yuvika 2026 प्रोग्राम खासतौर पर 9वीं कक्षा के होनहार छात्रों के लिए है, जिनकी दिलचस्पी स्पेस साइंस में है और वह उसकी बारीकियों को समझना चाहते हैं।
ISRO Yuvika 2026 Registration: आवेदन की तिथियां
इसरो युविका 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 फरवरी 2026 से शुरू होगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2026 है। यानी छात्रों के पास आवेदन करने के लिए एक महीने का पूरा समय है। लेकिन उन्हें सलाह है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आवेदन प्रक्रिया समय रहते पूरा करें। 13 अप्रैल को अस्थायी (Temporary) सिलेक्शन लिस्ट जारी की जाएगी।
ISRO Yuvika 2026: कब से शुरू होगा प्रोग्राम
जानकारी के अनुसार, छात्रों का चयन होने के बाद युविका 2026 प्रोग्राम की शुरुआत 11 मई से 22 मई की अवधि तक होगी। बता दें कि यह एक आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम है।
ISRO Yuvika 2026 Registration: कैसे करें आवेदन
युविका 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को yuvika.isro.gov.in पर जाना है। वहां युविका 2026 के लिंक पर क्लिक करना है और आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी है। आवेदन फॉर्म को सबमिट करने के बाद छात्र फॉर्म का प्रिंट आउट लें और सुरक्षा के लिहाज से उसका पीडीएफ भी बनाएं।
ISRO Yuvika 2026 Selection Process: क्या है प्रोग्राम का सिलेक्शन प्रोसेस
इसरो युविका 2026 के लिए छात्र का शैक्षणिक प्रदर्शन के साथ स्कूल में होने वाली साइंस एक्टिविटी, स्पोर्ट्स एक्टिविटी आदि गतिविधियों में उसका प्रदर्शन भी देखा जाएगा। इस प्रोग्राम के लिए ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। ताकि देश के हर कोने और गांव तक स्पेस शिक्षा को पहुंचा जा सके।
