ISRO Recruitment 2026 Sarkari Naukri: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क (UDC), जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA) और स्टेनोग्राफर के पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए कुल 242 पद भरे जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानें किन पदों पर होगी भर्ती?
इसरो में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती शुरू (Image - chatgpt)
ISRO ने जिन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें शामिल हैं-
- असिस्टेंट (Assistant)
- अपर डिवीजन क्लर्क (Upper Division Clerk-UDC)
- जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (Junior Personal Assistant-JPA)
- स्टेनोग्राफर
कौन कर सकता है आवेदन? (ISRO Recruitment 2026 Eligibility)
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में कम से कम 60 प्रतिशत अंक या 6.32 CGPA के साथ स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए। हालांकि, अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें अलग हो सकती हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले विस्तृत नोटिफिकेशन जरूर पढ़ना चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: PNB LBO Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा, PNB में 545 पदों पर नौकरी, जानें कौन कर सकता है आवेदन
आयु सीमा (ISRO Recruitment 2026 Age Limit)
भर्ती के लिए अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी? (ISRO Recruitment 2026 Salary)
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती स्तर पर लगभग 50 हजार रुपये से अधिक प्रतिमाह इन-हैंड सैलरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता (HRA), यात्रा भत्ता (TA) और अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा।
आवेदन की अंतिम तिथि (ISRO Recruitment 2026 Last Date)
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।
क्यों खास है ISRO में नौकरी?
ISRO देश की सबसे प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थाओं में से एक है। यहां नौकरी मिलने पर न केवल आकर्षक वेतन मिलता है, बल्कि करियर ग्रोथ, आधुनिक कार्य वातावरण और देश के महत्वपूर्ण अंतरिक्ष मिशनों का हिस्सा बनने का अवसर भी मिलता है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर साबित हो सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: AI तो सुना लेकिन क्वांटम AI क्या है, कैसे बन रहा फ्यूचर का गेमचेंजर, 10 साल बाद चमकाएगा करियर
