ISRO ISTRAC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी कौन नहीं करना चाहता है। लेकिन अगर सरकारी नौकरी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में मिले तो इससे बेहतर क्या हो सकता है। हजारों उम्मीदवारों को सपना होता है ISRO में नौकरी करने का। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपको बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन पूरा कर सकते हैं। आइए आपको भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी दें।
ISRO ISTRAC Recruitment 2026 (Photo - AI)
किन पदों पर होगी भर्ती?
ISRO ISTRAC द्वारा निकाली गई भर्ती टेक्निकल असिस्टेंट, साइंटिफिक असिस्टेंट, लाइब्रेरी असिस्टेंट-A, टेक्नीशियन-B, ड्राफ्ट्समैन- B और कुक - A के लिए निकाली गई है। बता दें कि इन पदों भर्ती देशभर में स्थित इसरो के अलग-अलग केंद्र पर उनकी जरूरत के आधार पर होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - यूपी में 1 जुलाई से शुरू होगा 'School Chalo Abhiyan' का दूसरा फेज, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों के नाम लिखी 'पाती'
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 जुलाई तक 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। बता दें कि नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ सालों की छूट दी जाएगी। अब अगर बात करें शैक्षणिक योग्यता की तो हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। इसमें आईटीआई, डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग, बीएससी लाइब्रेरी साइंस, कुक पद के लिए डिप्लोमा आदि चाहिए है।
क्या है आवेदन की प्रक्रिया?
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि एप्लीकेशन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 27 जून से शुरू हो गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई बताई जा रही है। उम्मीदवार 20 जुलाई को रात 11.55 तक आवेदन पूरा कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह अंतिम डेट का इंतजार करने की बजाए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
कैसे करें आवेदन?
- भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार इसरो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
- होमपेज पर दिए गए करियर सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब आपको ISTRAC Recruitment 2026 का लिंक नजर आएगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
- मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से खुद को रजिस्टर करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन फॉर्म का पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट भी लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -Odisha Book Controversy: न्यूटन को बताया 'पायलट', किताबों में मिलीं 1600 से अधिक गलतियां, सीएम ने किया 4 अधिकारियों को सस्पेंड
क्या है आवेदन शुल्क?
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क पदों के अनुसार अलग-अलग है। नोटिफिकेशन के अनुसार, टेक्निकल असिस्टेंट और साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपये है। वहीं टेक्नीशियन - बी, ड्राफ्ट्समैन - बी और कुक ए पदों के लिए आवेदन शुल्क मात्र 500 रुपये है।
