ISB25 Scholars Programme: इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) ने अपनी स्थापना के 25 साल पूरे होने के मौके पर मैनेजमेंट एजुकेशन और रिसर्च को लेकर कई नई पहल की घोषणा की है। संस्थान का कहना है कि इन योजनाओं का मकसद मैनेजमेंट की पढ़ाई को ज्यादा छात्रों तक पहुंचाना और भारत में रिसर्च व टीचिंग को मजबूत करना है। इन घोषणाओं में सबसे खास ISB25 Scholars Programme है। इसके तहत हर साल 250 छात्रों को स्कॉलरशिप दी जाएगी।
ISB स्कॉलरशिप
PGP और PGP YL छात्रों को मिलेगा फायदा
ISB25 Scholars Programme का लाभ Post Graduate Programme in Management (PGP) और Post Graduate Programme in Management for Young Leaders (PGP YL) में पढ़ने वाले छात्रों को मिलेगा।
स्कॉलरशिप का चयन छात्र की मेरिट और उसकी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर किया जाएगा। चुने गए छात्रों को ट्यूशन फीस में 100%, 50%, 30% या 25% तक की छूट मिल सकती है। इससे आर्थिक रूप से जरूरतमंद और बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए ISB में पढ़ाई करना आसान हो सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: DSSSB ने निकाली ढेरों पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
ISB ने देशभर के रिसर्चर्स की मदद के लिए 'इंडिया रिसर्च कॉमन्स' शुरू करने की भी योजना बनाई है। इसे एक राष्ट्रीय स्तर के प्लेटफॉर्म के तौर पर विकसित किया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म के जरिए रिसर्चर्स को चुने हुए डेटासेट, रिसर्च टूल्स, कार्यप्रणाली से जुड़े रिसोर्सेज और AI की मदद से काम करने वाला रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने की योजना है। इसका उद्देश्य भारत में रिसर्च के काम को ज्यादा सुविधाजनक बनाना है।
मैनेजमेंट संस्थानों के शिक्षकों के लिए नया कार्यक्रम
ISB देश के मैनेजमेंट संस्थानों के शिक्षकों के लिए एक 'राष्ट्रीय संकाय विकास कार्यक्रम' भी शुरू करेगा। इसके जरिए दूसरे संस्थानों के साथ अपनी टीचिंग का तरीका, क्लासरूम प्रैक्टिस और टेक्नोलॉजी आधारित लर्निंग के तरीके साझा किए जाएंगे।
ISB के अनुसार, ये पहल बदलती पढ़ाई की जरूरतों और इंडस्ट्री की मांग को ध्यान में रखते हुए मैनेजमेंट एजुकेशन को बेहतर बनाने की दिशा में उठाए गए कदम हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील, तेज GK वालों को भी नहीं पता
