Indian Army SSC Technical Bharti 2026: भारतीय सेना में एसएससी टेक्निकल पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

Indian Army SSC Technical Bharti 2026: भारतीय सेना ने एसएससी टेक्निकल महिला और पुरुष पदों के लिए भर्ती निकाली है। इस संबंध में एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है, जिसमें आवेदन की डेट की जानकारी दी गई है।

Indian Army SSC Technical Bharti 2026: भारतीय सेना द्वारा एसएससी टेक्निकल SSC Technical) पदों पर भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिस जारी किया गया है। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों शामिल हो सकते हैं। अगर आप भी इंडियन आर्मी में एसएससी टेक्निकल पदों पर नौकरी करने की इच्छा रखते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। बता दें कि भारतीय सेना में एसएससी टेक्निकल पदों पर महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन और पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अलग-अलग डेट है। आइए आपको इस भर्ती के बारे में विस्तार से बताएं -

Indian Army SSC Technical Bharti 2026

Indian Army SSC Technical Bharti 2026 (AI Image)

कब शुरू होगा ऑनलाइन आवेदन

एसएससी टेक्निकल 68वीं महिला भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई से शुरू होगी और इसकी अंतिम तिथि 6 अगस्त 2026 है। जबकि टेक्निकल पदों पर जवानों की भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवार 9 जुलाई से आवेदन कर पाएंगे और आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त बताई जा रही है।

End of Feed