Agniveer Rally Important Documents: भारतीय सेना में शामिल होकर देश सेवा करने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। देश के अलग-अलग जोन में आयोजित हो रही इन रैलियों में अभ्यर्थियों का अभूतपूर्व जोश, जुनून और जज्बा देखने को मिल रहा है। हालांकि, कई बार कड़ी मेहनत और शारीरिक सहनशक्ति के बावजूद केवल दस्तावेजों में कमी या छोटी सी चूक के कारण अभ्यर्थियों की महीनों की तैयारी पर पानी फिर जाता है और उन्हें रैली स्थल से निराश होकर लौटना पड़ता है। आपको इस निराशा का सामना करना पड़े इसके लिए भारतीय सेना ने एक पोस्ट शेयर करते हुए रैली में आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी है।
Agniveer Rally में जाने से पहले इन दस्तावेजों को जरूर कर लें चेक (Photo - AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - BCI ने यूपी और राजस्थान के किन लॉ कॉलेज में एडमिशन पर लगाई रोक, LLB में दाखिला लेने से पहले जरूरी करें चेक
Agniveer Rally के लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची
- 10वीं कक्षा की ओरिजिनल मार्कशीट
- बोर्ड का प्रमाण पत्र
- पहचान पत्र एवं फोटो
- मूल निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल सर्टिफिकेट)
- जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC वर्ग के लिए)
- ईडब्ल्यूएस (EWS) सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- ग्राम सरपंच या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र
- स्पोर्ट्स कोटा सर्टिफिकेट (यदि अभ्यर्थी ने खेल स्तर पर आवेदन किया हो)
- रैली का एडमिट कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET UG Counselling 2026: पहले राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी तारीखें
फोटोकॉपी और वेरिफिकेशन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
ऊपर दिए गए सभी मूल दस्तावेजों की कम से कम 2-2 फोटोकॉपी साथ रखना आवश्यक है। ये कॉपी उम्मीदवार द्वारा सेल्फ एटेस्टेड होनी चाहिए। रैली स्थल पर होने वाली भागदौड़ और हड़बड़ी से बचने के लिए सभी ओरिजिनल पेपर्स और उनकी फोटोकॉपी को एक सुरक्षित फाइल या वॉटरप्रूफ फोल्डर में पहले से व्यवस्थित करके रखें। समय रहते इन कागजातों की जांच और तैयारी कर लेने से अभ्यर्थियों को रैली के दिन किसी भी प्रकार की मानसिक असुविधा या तकनीकी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
