Indian Army Agniveer Rally 2026: अग्निवीर भर्ती रैली में जाने से पहले ध्यान रखें सेना की ये हिदायतें, भूलकर भी न करें ये गलतियां

Indian Army Agniveer Rally 2026: देश में अलग-अलग जोन में अग्निवीर रैली का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में सेना ने इस रैली में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को रैली से पहले और रैली के दौरान होने वाली गलतियों को लेकर हिदायत दी है।

Indian Army Agniveer Rally 2026: भारतीय सेना में शामिल होने का सपना लिए देशसेवा का जज्बा रखने वाले लाखों युवा देश के अलग-अलग जोन में हो रही अग्निवीर रैलियों में शामिल हो रहे हैं। लेकिन कई बार जानकारी की कमी, जल्दबाजी और गलतफहमी के कारण कई उम्मीदवार रैली से पहले और इसके दौरान कुछ ऐसी गलियां कर देते हैं, जिससे उनकी महीनों-सालों की मेहनत एक झटके में मिट्टी में मिल जाती है। इन गलतियों के कारण कई उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाता है। इसलिए आर्मी डायरेक्टरेट जनरल ऑफ रिक्रूटिंग द्वारा इनसे बचने के लिए कुछ विशेष दिशा-निर्देश (Agniveer Rally 2026 Dos and Donts) जारी किए गए हैं। आइए आपको उनके बारे में विस्तार से बताएं, ताकि जब आप अग्निवीर रैली में शामिल होने जा रहे हों तो आप इन गलतियों के कारण इससे बाहर न हो जाए।

भर्ती मैदान पहुंचने से पहले और रैली के दौरान बरतें ये सावधानियां

सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अभ्यर्थियों को उन गलतियों के प्रति सतर्क किया है जो आमतौर पर मैदान पर या उससे पहले देखने को मिलती हैं।

End of Feed