India Post GDS Result 2026 : कब जारी होगी इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट, indiapost.gov.in से ऐसे कर सकेंगे चेक

India Post GDS Result 2026 : इंडिया पोस्ट जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in पर ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। इस भर्ती अभियान के जरिए संगठन में 28,636 पदों को भरा जाएगा। इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए, उम्मीदवार इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

India Post GDS Result 2026 : इंडियन पोस्ट कभी भी ग्रामीण डाक सेवक (GDS) की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर सकता है। लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapost.gov.in पर जाकर इसे देख सकते हैं। पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च को जारी की गई थी और चुने गए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम 23 मार्च तक पूरा कर लिया गया था। सबसे ज्यादा उम्मीदवार (3547) महाराष्ट्र सर्कल से चुने गए, उसके बाद उत्तर प्रदेश से 3168 और पश्चिम बंगाल से 2963 उम्मीदवार चुने गए। अब उम्मीदवारों को दूसरी मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार है।

India Post GDS Result

India Post GDS Result

दूसरी मेरिट लिस्ट भी जल्द ही जारी होने की उम्मीद है। पिछले साल के ट्रेंड के मुताबिक, इंडिया पोस्ट पहली मेरिट लिस्ट के उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा होने के 10 से 15 दिन बाद दूसरी लिस्ट जारी करता है।

End of Feed