किस एक्ट से भारत को मिला था 1 लाख का पहला शिक्षा बजट, जिसने खोले भारतीयों के लिए एजुकेशन के द्वार

India First Education Budget: 200 सालों के राज में अंग्रेजों ने कई कड़े कानूनों के साथ बहुत कुछ दिया है। लेकिन अंग्रेजों द्वारा लागू किए गए एक एक्ट के माध्यम से भारत को उसका पहला शिक्षा बजट मिला, जिसे शिक्षा की नींव रखी गई। आइए आपको प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने वाले इस महत्वपूर्ण एक्ट के बारे में बताएं।

India First Education Budget: 1 फरवरी 2026 को केंद्रीय बजट 2026 27 पेश किया गया। इस दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने शिक्षा बजट में 8.27% की वृद्धि कर इसे 1.39 लाख करोड़ रुपये कर दिया। लेकिन इस बीच आपने कभी सोचा कि भारत को उसका पहला शिक्षा बजट कैसे मिला था। बता दें कि एक एक्ट के माध्यम से भारत को उसका पहला शिक्षा बजट मिला था। भारत में अंग्रेजों ने 200 सालों तक राज किया है। उस दौरान अंग्रेजों ने समय समय पर भारत में कई महत्वपूर्ण और बदलाव किए और कई कड़े कानून भी लागू किए। जिससे एक तरह भारतीयों के हितों को नुकसान हुआ और उनके अधिकार उनसे छीने गए लेकिन इस बीच शिक्षा की नींव भी रखी गई और यह केवल एक एक्ट के माध्यम से हुआ। आइए आज आपको उस एक्ट के बारे में बताएं, जिससे देश को मिला था उसका पहला शिक्षा बजट।

India First Education Budget

किस एक्ट से भारत को मिला था पहला शिक्षा बजट (Photo- Canva)

किस एक्ट से मिला था देश को पहला शिक्षा बजट

अंग्रेजों ने भारत पर 200 साल के राज में देश में कई कड़े कानून लागू किए थे। उन्हीं कानूनों में से एक एक्ट था 'चार्टर एक्ट 1813'। जिससे भारत को पहला बजट मिला था। इस एक्ट ने न केवल भारत को उसका शिक्षा बजट दिया, बल्कि 20 साल से अंग्रेजों का शासन भी बढ़ा दिया, लेकिन विभिन्न नियमों के साथ, जिसमें व्यापार पर ईस्ट इंडिया कंपनी का एकाधिकार खत्म होना और उसकी शक्तियों को सीमित करना भी शामिल था।

End of Feed