UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक्ट नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।
अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन जीके में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां जीके एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल जीके सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है। आइए आज टाइम जोन पर 10 जीके के प्रश्नों के बारे में जानते हैं।
1. पूरे विश्व को कुल कितने टाइम जोन्स (Time Zones) में विभाजित किया गया है?
उत्तर: पूरी दुनिया में कुल 24 टाइम जोन हैं।
2. GMT का पूर्ण रूप क्या है, जिसे समय का वैश्विक आधार माना जाता है?
उत्तर: GMT का पूरा नाम ग्रीनविच मीन टाइम (Greenwich Mean Time) है। इसे वैश्विक आधार पर माना जाता है।
3. भारतीय मानक समय यानी IST GMT से कितना आगे है?
उत्तर: IST और GMT के बीच 5 घंटे 30 मिनट का अंतर होता है ।
4. पृथ्वी को 1° देशांतर (Longitude) घूमने में कितना समय लगता है?
उत्तर: पृथ्वी को 1° देशांतर यानी लोंगिट्यूड घूमने में 4 मिनट का समय लगता है। इसी गणना के अनुसार 15° घूमने पर यह 1 घंटे में बदल जाता है।
5. अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा से कहा जाता है?
उत्तर: 180 देशांतर रेखा को अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा (International Date Line) कहा जाता है।
6. भारत की मानक टाइम लाइन किन राज्यों से होकर गुजरती है?
उत्तर: बता दें कि भारत का मानक टाइम लाइन (82.5° पूर्वी देशांतर) 5 राज्यों से गुजरती है। इसमें उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश राज्य शामिल है।
7. विश्व के किस देश में सबसे अधिक टाइम जोन हैं?
उत्तर: फ्रांस में कुल 12 टाइम जोन है, जो देश में सबसे अधिक है।
8. भारत में कुल कितने टाइम जोन हैं?
उत्तर: बता दें कि भारत में केवल एक ही टाइम जोन है।
।9. 'डेलाइट सेविंग टाइम' (DST) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर: गर्मियों के दौरान दिन के उजाले का बेहतर उपयोग करने के लिए घड़ियों को एक घंटा आगे बढ़ाना।
10. जब कोई व्यक्ति अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा को पश्चिम से पूर्व की ओर पार करता है, तो क्या होता है?
उत्तर: उसे एक दिन का लाभ होता है (तारीख एक दिन पीछे चली जाती है)।
