JEE डेटा लीक पर IIT रुड़की का बड़ा दावा, डेटा ब्रीच और प्राइवेसी वायलेशन के दावों को बताया गलत, शिक्षा मंत्रालय ने भी दी सफाई

JEE (एडवांस्ड) 2026 से जुड़े कथित डेटा ब्रीच और प्राइवेसी वायलेशन के दावों के बीच IIT रुड़की ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। संस्थान ने कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही जानकारी “गुमराह करने वाली और तथ्यात्मक रूप से गलत” है।

JEE (एडवांस्ड) 2026 से जुड़े कथित डेटा ब्रीच और प्राइवेसी वायलेशन के दावों के बीच IIT रुड़की ने बड़ा स्पष्टीकरण जारी किया है। संस्थान ने कहा है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही जानकारी “गुमराह करने वाली और तथ्यात्मक रूप से गलत” है तथा इससे वास्तविक स्थिति का सही चित्रण नहीं होता। IIT रुड़की के अनुसार, 2 जून 2026 को कुछ अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड और रजिस्ट्रेशन संबंधी जानकारी तक पहुंच में आ रही तकनीकी दिक्कतों को दूर करने के लिए त्वरित तकनीकी हस्तक्षेप किए गए थे। इसी दौरान क्लाउड स्टोरेज के एक हिस्से में अस्थायी कॉन्फ़िगरेशन संबंधी त्रुटि उत्पन्न हुई। एक एथिकल हैकर ने इस गड़बड़ी की जानकारी संस्थान को दी, जिसके बाद इसे तत्काल ठीक कर दिया गया और डेटा तक पहुंच सीमित कर दी गई।

IIT Roorke Data Leak: आईआईटी रुड़की डाटा लीक प्रकरण

IIT Roorke Data Leak: आईआईटी रुड़की डाटा लीक प्रकरण

संस्थान ने स्पष्ट किया कि संबंधित स्टोरेज केवल “रीड-ओनली” मोड में था, यानी वहां मौजूद डेटा को न तो बदला जा सकता था और न ही हटाया जा सकता था। क्लाउड एक्सेस लॉग की जांच में किसी बड़े पैमाने पर डेटा डाउनलोड या डेटा चोरी के प्रमाण नहीं मिले। IIT रुड़की का दावा है कि संवेदनशील जानकारी का न तो दुरुपयोग हुआ और न ही उसका बड़े स्तर पर निष्कर्षण किया गया। इस संबंध में शिक्षा मंत्रालय ने भी बयान जारी कर मामले को निराधार बताया है।

End of Feed