IIT रुड़की से सीखें AI की नई टेक्नोलॉजी, 6 हफ्ते का कोर्स, 30 नवंबर तक करें आवेदन

IIT रुड़की ने विंटर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किए हैं। इसके तहत विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स को AI से जुड़े पांच अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये सभी कोर्स छह सप्ताह के होंगे और ऑनलाइन माध्यम से कराए जाएंगे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नई स्किल सीखने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। IIT रुड़की ने विंटर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू किए हैं। इसके तहत विद्यार्थियों और प्रोफेशनल्स को AI से जुड़े पांच अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। ये सभी कोर्स छह सप्ताह के होंगे और ऑनलाइन माध्यम से कराए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का संचालन IIT रुड़की की इलेक्ट्रॉनिक्स एंड ICT (EICT) एकेडमी करेगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट eict.iitr.ac.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

IIT Roorkee Opens Applications For AI Winter Courses

कौन कर सकता है आवेदन?

इन कोर्स में BTech, BE, BCA, BSc, MTech, ME, MCA और अन्य ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या PhD कोर्स करने वाले विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। खास बात यह है कि आवेदन के लिए पहले से कोडिंग आना जरूरी नहीं है। ट्रेनिंग की शुरुआत बेसिक जानकारी से होगी। हालांकि, ऑनलाइन क्लास में शामिल होने के लिए लैपटॉप या डेस्कटॉप और अच्छा इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए।

End of Feed