IIT पैनल का दावा- OSM पोर्टल की सुरक्षा में थी चूक, बिना जांच और टेस्टिंग के CBSE ने किया लॉन्च

CBSE ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम की तकीनिकी जांच कर रही आईआईटी मद्रास और आईआईटी कानपुर के एक्सपर्ट की टीम ने खुलासा किया है कि इस सिस्टम का पूरी तरह से परीक्षण किए लॉन्च कर किया गया था।

CBSE ओएसएम यानी ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम को लेकर एक बड़ा खुलासा किया गया है। एक उच्च स्तरीय आईआईटी (IIT) पैनल के सदस्य द्वारा किए गए इस खुलासा ने सबको हैरान कर दिया है। उन्होंने बताया कि 'ओएसएम पोर्टल' (OSM Portal) को जनता या संबंधित यूजर्स के लिए लॉन्च करने से पहले उसके कार्य करने की तरीके और सुरक्षा खतरों की जांच जिस प्रकार होनी चाहिए थी वैसी नहीं हुई है। यही कारण है कि इसमें इतनी टेक्निकल दिक्कते आई और यह लगातार विवादों के घेरे में बना रहा। एक्सपर्ट के इस बयान ने पोर्टल की विश्वसनीयता और डेटा सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े किए हैं।

CBSE

IIT पैनल का दावा- OSM पोर्टल की सुरक्षा में थी चूक (Photo - AI)

बिना तैयारी के जल्दबाजी में उठाया कदम

आईआईटी पैनल ने बताया कि जब भी किसी बड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म या सरकारी/अर्ध-सरकारी पोर्टल को बड़े पैमाने पर इस्तेमाल के लिए लाया जाता है, तब कई कड़े टेस्ट किए जाते हैं, ताकि जांच की जा सके की इसमें किसी प्रकार की कोई दिक्कत तो नहीं है या फिर बाद में कोई परेशानी न हो, लेकिन सीबीएसई ओएसएम (ऑन-स्क्रीन मार्किंग) पोर्टल के मामले में ऐसा नहीं हुआ। आईआईटी पैनल के सदस्य के अनुसार, इस पोर्टल को लाइव करने से पहले इसके फंक्शनल और सिक्योरिटी सिस्टम को गहराई से एनालाइजर नहीं किया गया। इसका सीधा मतलब यह है कि सिस्टम में मौजूद तकनीकी कमियों और सुरक्षा से जुड़े खतरों को नजरअंदाज करते हुए इसे इस्तेमाल करे लिए तैनात कर दिया गया था।

End of Feed