IIT Madras Welcomes Students From Classes 9 To 12 To Learn Data Science, Aerospace: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में शामिल IIT Madras ने स्कूली छात्रों के लिए एक खास पहल शुरू की है। आईआईटी मद्रास ने स्कूली छात्रों के लिए एक खास पहल शुरू की है। पहली बार कक्षा 9 के छात्रों को भी IIT मद्रास के स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम में शामिल होने का मौका दिया गया है। इस पहल को खास तौर पर इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि आज के दौर में AI, डेटा साइंस, साइबर सिक्योरिटी और एयरोस्पेस जैसे क्षेत्रों में तेजी से नए करियर विकल्प उभर रहे हैं। ऐसे में IIT मद्रास की यह पहल छात्रों को केवल परीक्षा-केंद्रित पढ़ाई से आगे बढ़कर कम उम्र में ही इन क्षेत्रों को समझने और अपने भविष्य की दिशा तय करने का अवसर दे सकती है।
IIT Madras School Connect
17 क्षेत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण
कार्यक्रम के तहत छात्रों को 17 क्षेत्रों को एक्सप्लोर करने का अवसर मिलेगा। इनमें Data Science & AI, Aerospace, Cybersecurity, Economics & Finance, Law, Design, Humanities और Game Technology जैसे क्षेत्र शामिल हैं। IIT मद्रास के मुताबिक, छात्रों को IIT मद्रास और अन्य प्रमुख संस्थानों के शिक्षकों से सीखने का अवसर मिलेगा। यह 8 सप्ताह का ऑनलाइन लर्निंग प्रोग्राम होगा, जिसमें लेक्चर, लाइव सेशन, असाइनमेंट और असेसमेंट शामिल होंगे।
आवेदन की अंतिम तारीख
IIT मद्रास के अनुसार, अक्टूबर 2026 बैच के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 20 सितंबर 2026 है, जबकि कार्यक्रम की शुरुआत 5 अक्टूबर 2026 से होगी। संस्थान का कहना है कि पहली बार कक्षा 9 के छात्रों को शामिल करने का उद्देश्य उन्हें कम उम्र में ही अपनी रुचि, क्षमता और संभावित करियर विकल्पों को समझने का अवसर देना है।
स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम, आईआईटी मद्रास के Centre for Outreach and Digital Education (CODE) की प्रमुख आउटरीच पहल है। इसका उद्देश्य स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के बीच की दूरी को कम करना और विद्यार्थियों को भविष्य के अकादमिक एवं करियर विकल्पों के बारे में बेहतर निर्णय लेने में मदद करना है। IIT मद्रास ने बताया कि अब तक 4,900 से ज्यादा स्कूल और 1.75 लाख से अधिक छात्र इस पहल से जुड़ चुके हैं। कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले छात्रों को आईआईटी मद्रास कोड का आधिकारिक ई-सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
