IIT Kharagpur ने लॉन्च की JAM 2027 की वेबसाइट, जानें ब्रोशर से लेकर परीक्षा तक का शेड्यूल, इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

IIT Kharagpur द्वारा 2027 में आयोजित की जाने वाली JAM 2027 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा के ब्रोशर से लेकर एग्जाम तक का पूरा शेड्यूल भी जारी किया गया है।

JAM 2027: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी खड़गपुर (IIT Kharagpur) ने मास्टर्स के लिए आयोजित होने वाले 'जॉइंट एडमिशन टेस्ट' (JAM 2027) के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। देश के प्रमुख संस्थानों में साइंस और टेक्नोलॉजी से जुड़े पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला पाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह एक अहम जानकारी है। बता दें कि एडमिशन के लिए एक अधिसूचना जारी की गई थी, जिसमें परीक्षा और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों की घोषणा भी की है। आईआईटी-के द्वारा इस संबंध में इंफॉर्मेशन ब्रोशर इसी महीने 22 अगस्त को उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा पैटर्न की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। आइए एक नजर डालें महत्वपूर्ण तिथियों पर।

IIT Kharagpur

IIT Kharagpur (Photo - AI)

JAM 2027 की महत्वपर्ण डेट्स

JAM 2027 (Photo - AI)

कब जारी होगा जैम 2027 परीक्षा का परिणाम

देशभर की प्रतिष्ठित आईआईटी (IITs) और अन्य प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों में एमएससी तथा अन्य मास्टर्स कोर्सेज में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी 2027 को किया जाएगा। परीक्षा के सफल होने के बाद आईआईटी-के द्वारा रिजल्ट की घोषणा 18 मार्च को करीब एक महीने बाद कर दी जाएगी। उससे पहले आंसर की जारी की जाएगी और उस पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा।

End of Feed