IIT JAM 2027: आईआईटी जैम 2027 के शेड्यूल में हुआ बदलाव, जानें आवेदन से लेकर परीक्षा तक की हर जानकारी

IIT JAM 2027: आईआईटी खड़गपुर द्वारा आईआईटी जैम 2026 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें आवेदन की डेट से लेकर डेडलाइन और परीक्षा की तारिख शामिल है।

IIT JAM 2027: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT Kharagpur) द्वारा मास्टर डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली 'संयुक्त प्रवेश परीक्षा' (IIT JAM 2027) का संशोधित आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया गया है। देश के प्रमुख आईआईटी और आईआईएससी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एम.एससी (M.Sc), जॉइंट M.Sc-Ph.D और अन्य पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम्स में एडमिशन के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए यह बेहद महत्वपूर्ण अपडेट है। आयोग द्वारा जारी नई समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की तिथियों में संशोधन किया गया है, जबकि प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 फरवरी 2027 को किया जाएगा। आइए आपको आवेदन की तिथि के साथ पूरे संशोधित शेड्यूल के बारे में बताएं।

IIT JAM 2027

IIT JAM 2027 (Photo -AI)

आईआईटी जैम 2027: संशोधित तिथियों

ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत12 सितंबर 2026
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि12 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथिजनवरी 2027 (द्वितीय सप्ताह)
परीक्षा की तिथि (Exam Date)14 फरवरी 2027 (रविवार)
परिणाम घोषणा (Result Date)18 मार्च 2027
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें -ATM की शुरुआत कब और कहां हुई थी? किस बैंक ने पहली बार शुरू किया था ATM

End of Feed